ट्रेन संचालन की आस लगाए हैं क्षेत्रवासी
कुर्रैया-दूधिया खुर्द के बीच रुका हुआ विद्युतीकरण पूरा होने और आज लोको ट्रायल हो जाने के बाद अब सिर्फ संरक्षा निरीक्षण और स्पीड ट्रायल शेष रह जाएगा। आरवीएनएल सूत्रों के मुताबिक, आठ से दस सितंबर के बीच संरक्षा निरीक्षण और स्पीड ट्रायल की उम्मीद है।
क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि इसके बाद अतिशीघ्र ट्रेनें चलने लगेंगी। रेलवे ट्रेनें चलाएगा या नहीं, इसमें संशय और कुछ पेच भी हैं। मसलन, शाहगढ़ में ट्रेन स्टाफ के विश्राम और ठहरने के लिए कोई इंतजाम नहीं है। ऐसे में अभी निकट भविष्य में जल्द ट्रेनें चलने की उम्मीद कम ही नजर आ रही है।