फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: उचौलिया पहुंची इलेक्ट्रिक बस, लोगों ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
उचौलिया। गांधी जयंती पर शाहजहांपुर से मैगलगंज तक इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। इस मौके पर पहली ट्रिप लेकर मैगलगंज जा रही बस के चालक और परिचालक का कस्बे में लोगों ने तिलक लगाकर स्वागत किया।
विज्ञापन


शाहजहांपुर में काफी दिनों से चल रही इलेक्ट्रिक बसें अब लखनऊ-बरेली नेशनल हाईवे पर शाहजहांपुर से मैगलगंज तक चलेंगी। इलेक्ट्रिक बसें चलने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। हालांकि पिछले साल शाहजहांपुर से उचौलिया तक दो इलेक्ट्रिक बसें चली थीं , लेकिन वह कुछ ही दिन चल सकीं थीं। अब दोबारा इलेक्ट्रिक बसें चलने से क्षेत्र के लोगों को आरामदायक एसी बस में सफर करने की सुविधा मिलेगी।
उचौलिया से शाहजहांपुर, जेबीगंज और मैगलगंज जाने वाले लोगों को फायदा होगा। फिलहाल बसों की संख्या कम होने से अभी चुनिंदा समय पर ही सुविधा उपलब्ध होगी। लोगों का कहना है कि शाम को भी शाहजहांपुर से उचौलिया तक बस सेवा शुरू की जाए, ताकि सुबह काम से शाहजहांपुर जाने वाले शाम को सुविधाजनक सफर कर घर वापस आ सकें।
विज्ञापन

पहली ट्रिप लेकर मैगलगंज गए परिचालक राजकुमार सिंह ने बताया कि अभी समय सारिणी निश्चित नहीं हुई है। लोगों की सुविधा के अनुसार इसमें फेरबदल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसें बढ़ाई जा सकती हैं। उचौलिया से मैगलगंज के लिए बस सुबह 08:13, 9:13 बजे, दोपहर 02:43 और 03:43 बजे जाएगी। उचौलिया से शाहजहांपुर के लिए बस सुबह 10:23, 11:23 और शाम 04:53 और 05:53 बजे जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें