लखीमपुर खीरी में धौरहरा अधिवक्ता संघ चुनाव में शुक्रवार को नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न हो गई। अध्यक्ष और मंत्री पद पर दो-दो उम्मीदवार मैदान में है, जबकि अन्य सभी पदों पर एकल नामांकन होने से सभी का निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा है।
धौरहरा तहसील अधिवक्ता संघ के चुनाव में शुक्रवार को नाम वापसी प्रक्रिया संपन्न हो गई। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार कृष्णमोहन तिवारी, राकेश कुमार शुक्ला और मंत्री पद पर विवेक श्रीवास्तव और शरद अवस्थी के बीच मुकाबला होगा। उपाध्यक्ष पद के लिए कौशल किशोर श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष संत कुमार, संयुक्त मंत्री दीपक तिवारी का एकल नामांकन होने की वजह से उनका निर्विरोध निर्वाचित होना लगभग तय है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता रामकुमार पांडे और सहायक निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव 20 दिसंबर को होगा। उसी दिन शाम को मतगणना होगी।