फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे मतदान कर सकते हैं वरिष्ठ मतदाता

सार

तहसील सभागार में अधिकारियों ने 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को पुष्प गुच्छ और मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पत्र देकर सम्मानित किया।शनिवार को तहसील सभागार में 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं के लिए सम्मान दिवस आयोजित किया गया।तहसील क्षेत्र में 81 वर्ष से अधिक के 4669 मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोला गोकर्णनाथ। तहसील सभागार में अधिकारियों ने 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को पुष्प गुच्छ और मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शनिवार को तहसील सभागार में 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं के लिए सम्मान दिवस आयोजित किया गया। एसडीएम अनुराग सिंह तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता, सीओ राजेश कुमार, चकबंदी अधिकारी संजय कुमार अवस्थी, बीडीओ शेखर श्रीवास्तव आदि अधिकारियों ने 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता सोमवती, बाबू राम, जगदीश प्रसाद अवस्थी, राम देवी, बालक राम, विजय कुमार अवस्थी, कृष्णा देवी, कौशल्या, रामकृष्ण हालन, सरला देवी, श्रीराम त्रिपाठी आदि मतदाताओं को पुष्प गुच्छ और मुंह मीठा करा कर सम्मानित किया। अधिकारियों ने वरिष्ठ मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य आयुक्त राजीव कुमार का पत्र दिया। तहसील क्षेत्र में 81 वर्ष से अधिक के 4669 मतदाता हैं। अधिकारियों ने बताया कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भारतीय लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने में वरिष्ठ मतदाताओं का विशेष योगदान है। 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने व्हीलचेयर, रैंप, स्वयंसेवकों आने-जाने की निशुल्क परिवहन व्यवस्थाएं की हैं। वहीं फार्म 12घ भर कर घर बैठे मतदान कर सकते हैं। इस मौके पर तहसील स्तर के विभिन्न विभागों से अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें