फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी चौपाल : शिक्षा के बेहतर इंतजाम हों, सभी को मिले रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले का चुनावी तापमान दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। चौक-चौराहों से लेकर कॉलेजों में चुनावी चौपाल लग रही है। इन चौपालों में युवा वोटर भी अपने विचार रख रहे हैं। मंगलवार को शहर के युवराज दत्त महाविद्यालय में चुनावी चर्चा में जुटे विद्यार्थियों ने बेहतर शिक्षा व्यवस्था और रोजगार के मुद्दे पर मतदान की बात कही।
विज्ञापन

छात्रा विजयलक्ष्मी गुप्ता ने कहा कि मतदान के अधिकार का सोच-समझकर उपयोग करना चाहिए। युवा मतदाता जिले में बेहतर शिक्षा के इंतजाम और रोजगार के मुद्दे को ध्यान में रखकर वोट करें। रेशमा देवी ने भी रोजगार के मुद्दे पर मतदान किए जाने की बात कही। कहा कि पढ़ाई के बाद रोजगार की तलाश में भटकाव की स्थिति न रहे।
रेखा ने तर्क देते हुए कहा कि जिले में उच्च शिक्षा के बेहतर इंतजाम होने चाहिए। पढ़ाई और रोजगार पर ध्यान देने वाले को ही जन प्रतिनिधि चुना जाए। शीतल, प्रिया वर्मा और वर्षा ने भी रोजगार के मुद्दे पर अपनी राय रखी। कहा कि पढ़ाई के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की जाती है। बाद में पेपर लीक हो जाता है। इससे विद्यार्थियों का मनोबल टूटता है।
विज्ञापन

प्रिया प्रजापति ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगनी चाहिए। पहली बार मतदान के लिए उत्साहित शिवम ने भी रोजगार के मुद्दे पर वोट डालने की बात कही। मो. जैनुलाब्दीन का कहना था कि बेरोजगारी की समस्या का समाधान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें