विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर बुजुर्ग को सम्मनित करते स्टेशन मास्टर।
रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
लखीमपुर खीरी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रविवार को रेलवे स्टेशन पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इसके तहत स्टेशन परिसर में भारत के विभाजन के दौरान की फोटोग्राफ एवं त्रासदी की विभीषिका के विवरण प्रदर्शित करने वाले पोस्टरों की प्रदर्शनी लगाई गई।
रेलवे स्टेशन पर लगी प्रदर्शनी का शुभारंभ रेल से रिटायर गौरी शंकर मिश्रा एवं बाबूराम यादव ने किया। स्टेशन मास्टर एसपी गुप्ता ने बुजुर्गों का माला पहनाकर स्वागत किया। कहा कि प्रदर्शनी में लगे पोस्टर उस दिन की त्रासदी की हकीकत बयां कर रहे हैं। पाकिस्तान से आने के बाद लोग दाने-दाने को मोहताज हो गए। कई-कई दिन भूखा तक रहना पड़ा।
उन्होंने कहा कि हम सभी को संकल्प लेना है कि 14 अगस्त का वह भयानक दिन अब कभी किसी के जीवन में न आने पाए। इस दौरान स्टेशन मास्टर धर्मेंद्र कुमार, आरपीएफ के सतेंद्र कुमार सिंह, एके राय, विमल कुमार, मनोज कुमार आदि रेल कर्मचारी मौजूद रहे।