फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: वृद्धजन समाज की रीढ़, उनका ख्याल रखना सभी की जिम्मेदारी

विज्ञापन
गोष्ठी के दौरान उपस्थित लोगों को संबो​धित करते सीएमएस डॉ आरके कोली। अस्पताल
विज्ञापन
ओयल। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में मंगलवार को एक जागरूकता गोष्ठी हुई।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ.आरके कोली ने कहा कि बुजुर्ग समाज की रीढ़ हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। आज शासन की ओर से वृद्धजनों के लिए स्वास्थ्य संबंधी कई योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। जिला चिकित्सालय में वृद्धजनों के लिए जिरियाट्रिक ओपीडी चल रही है। पर्चा व दवा काउंटर अलग से संचालित हैं।
विज्ञापन

डॉ. एसके मिश्रा ने बताया कि आज समाज में बुजुर्गों की अनदेखी के कारण वृद्धाश्रमों की आवश्यकता पड़ने लगी है। जिरियाट्रिक फिजीशियन डॉ. शिखर वाजपेयी ने बताया कि वृद्धजनों की सेवा के लिए आधुनिक संसाधनों का प्रयोग कर सकते हैं। अध्यक्षता सीएमएस डॉ. आरके कोली ने की। इस दौरान सर्जन डॉ. सतीश वर्मा, आर्थोसर्जन डॉ. एके द्विवेदी, एनसीडी एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. राकेश गुप्ता, फिजीशियन डॉ. शिशिर पांडेय, मनोचिकित्सक डॉ. अखिलेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें