फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सदर कोतवाली सहित आठ थानों को मिला पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में जून की समीक्षा में जिले की सदर कोतवाली सहित आठ थानों को संयुक्त रूप से राज्य स्तर पर पहला स्थान मिला है।
विज्ञापन

एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि आईजीआरएस पर दर्ज होने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया था। इस बार सदर कोतवाली सहित गौरीफंटा, धौरहरा, ईसानगर, मोहम्मदी, मितौली, उचौलिया व थाना फूलबेहड़ को राज्यस्तर पर संयुक्त रूप में पहला स्थान मिला है। इसके अलावा अन्य थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वह भी अपने क्षेत्र में दर्ज होने वाली आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण कराएं। इससे जिले की रैंकिंग में सुधार किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें