फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे खीरी के आठों विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बन जाने के बाद हर रोज हजारों लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के सभी आठों विधायकों को अयोध्या मंदिर ले चलने का प्रस्ताव दिया तो सभी उत्सुक हो गए। आठों विधायकों को 11 फरवरी को अयोध्या ले जाया जाएगा। मौजूदा समय में बजट सत्र चल रहा है। सभी विधायकों ने लखनऊ में डेरा जमा रखा है। विधायकों को अयोध्या दर्शन कराने की जिम्मेदारी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को सौंपी गई है।
विज्ञापन

22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के बाद दर्शन के लिए मंदिर सभी के लिए खोल दिया गया है। हर रोज सैकड़ों की संख्या में जिलेवासी अयोध्या भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या के लिए रवाना हो रहे हैं। कुछ दिनों पहले भाजपा के सैकड़ों पदाधिकारियों को अयोध्या भेजा गया था। जिले के विधायकों को भी अयोध्या दर्शन के लिए बुलाया गया है। इसमें पलिया विधायक रोमी साहनी, विधायक योगेश वर्मा, निघासन विधायक शंशाक वर्मा, धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी, कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू, गोला विधायक अमन गिरि, धौरहरा लोकेंद्र बहादुर सिंह, श्रीनगर मंजू त्यागी को बुलावा पत्र मिला है। लखनऊ से विधानसभा से सभी को अयोध्या के लिए बस से रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें