लखीमपुर खीरी। मंगलवार को आठ कोरोना संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हुई है, जबकि 294 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लैब से कुल 754 रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 198 पॉजिटिव व 556 नेगेटिव है। वहीं अन्य लैब व एंटीजन से 96 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। ब्लॉक लखीमपुर में 140, ब्लॉक नकहा में सात, ब्लॉक फूलबेहड़ में पांच, ब्लॉक धौरहरा में 18, ब्लॉक ईसानगर में नौ, ब्लॉक निघासन में 13, ब्लॉक रमियाबेहड़ में नौ, ब्लॉक बांकेगंज में 10, ब्लॉक मितौली में सात, ब्लॉक कुम्भी में 23, ब्लॉक पलिया में 32, ब्लॉक बिजुआ में सात, ब्लॉक बेहजम में 13, ब्लॉक मोहम्मदी में एक संक्रमित मिला है।
फैक्ट-फाइल......
अब तक मिले कुल केस 21725
ठीक हुए मरीज 18466
वर्तमान में सक्रिय मरीज 3078
अब तक हुई मृत्यु 181