फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ब्राउन शुगर के साथ आठ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से आठ नेपालियों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

डीएसपी कुलदीप चंद ने बताया कि बुधवार को जिले की गोदावरी नगर पालिका के वार्ड तीन के पास मालाखेती पुलिस टीम ने एक युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से दो ग्राम 20 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। युवक ने अपना नाम राजेश लुहार निवासी कृष्णपुर जिला कंचनपुर का होना बताया। इसके अलावा पुलिस ने भजनी नगर पालिका के वार्ड तीन से लमकी चूहा नगर पालिका निवासी दिनेश चौधरी समेत एक अन्य युवक से तीन ग्राम 40 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद की।
विज्ञापन

कंचनपुर जिले की भीमदत्त नगर पालिका के वार्ड दो से एक किशोर समेत दो युवकों को पकड़ा, जबकि कृष्णपुर नगर पालिका से हरीश भंडारी को उसके घर से बनी दुकान से गिरफ्तार किया। इनके पास से तीन ग्राम 47 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। नगर पालिका के बनगांव के पास से विनोद भुजेल समेत दो युवकों को एक ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें