लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों ने सदर चौराहे पर कांग्रेस के राहुल गांधी का पुतला फूंका।
शुक्रवार की दोपहर हीरालाल धर्मशाले पर एकत्र हुए पदाधिकारियों ने राहुल गांधी मुर्दाबाद, भारत माता की जय के नारे लगाते हुए सदर चौराहे पर राहुल गांधी का पुतला फूंका। संगठन के जिला महामंत्री भूपेंद्र कुमार मोदी ने बताया कि प्रधानमंत्री पर इस तरह की टिप्पणी ठीक नहीं है। इस घटना के बाद से ओबीसी समुदाय के लोगों में भी गुस्सा देखा जा रहा है। इस मौके पर दर्जनों की संख्या में संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद