फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्रोण सम्मान से सम्मानित हुए शिक्षक

विज्ञापन
गोला में द्रोण सम्मान से सम्मानित शिक्षक। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। मंगलवार को नवीन बायपास मार्ग स्थित ग्लोबल इंटर कॉलेज में हुए समारोह में शिक्षकों को फूल माला और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। न्यू चिल्ड्रन वेलफेयर सोसायटी के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय साहित्य परिषद अवध प्रांत द्वारिका प्रसाद रस्तोगी ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के उत्थान में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान है। शिक्षक ही राष्ट्र के कर्णधार तैयार करता है। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि रामनरेश मिश्र, शैलेंद्र सक्सेना ने 78 शिक्षकों को द्रोण सम्मान से सम्मानित किया। संचालन महेंद्र वर्मा ने किया। सोसायटी अध्यक्ष आलोक तिवारी एवं कार्यक्रम संयोजक मनोज वर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर संदीप कुमार, प्रमोद गुप्ता, राजेश वर्मा, ब्रजकिशोर, सरोज कुमार, तेजपाल शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें