लखीमपुर खीरी। मानव संपदा पोर्टल पर बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के अभिलेखों की जांच करके डाटा फीडिंग और संशोधन का कार्य तेजी पर है। 86 प्रतिशत शिक्षकों का डाटा संशोधन करने के लिए उत्तर प्रदेश की टॉप फाइव रैकिंग में खीरी को तीसरा स्थान मिला है, जबकि 98 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर हाथरस और 91 प्रतिशत अंक हासिल कर वाराणसी जनपद दूसरे स्थान पर रहा। बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने बताया कि जनपद के कुल 13,096 शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का डाटा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड और संशोधित किया जाना है। अभी तक 11,385 शिक्षकों का डाटा अपलोड करके संशोधन भी करा लिया गया है।