फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडी हेल्थ को अस्पताल में मिली गदंगी और घूमते पशु

विज्ञापन
रिकॉर्ड खंगालते एडी हेल्थ।
विज्ञापन
महिला अस्पताल में अव्यवस्थाएं मिलने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

अस्पताल प्र्रशासक को सात दिन में व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
लखीमपुर खीरी। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने रविवार को प्रीकॉशन डोज का महिला अस्पताल में शुभारंभ किया। इसके बाद अस्पताल में निरीक्षण के दौरान गंदगी और अव्यवस्थाएं मिलने पर अस्पताल प्रशासक पर नाराजगी जताई। जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली धनराशि की प्रगति संतोषजनक न मिलने पर नाराजगी जताई।
एडी हेल्थ डॉ. जीएस बाजपेई ने महाअभियान का शुभारंभ कर महिला अस्पताल का निरीक्षण करना शुरू कर दिया। वहां पर गंदगी के अलावा गोवंश घूमते मिलने पर नाराजगी जताई। जननी सुरक्षा योजना का भुगतान मात्र 52 प्रतिशत मिलने पर उन्होंने डीपीएम अनिल यादव और डैम सतपाल सिंह को इसे बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बायोमैट्रिकल वेस्ट की व्यवस्था खराब मिली। इस पर हॉस्पिटल मैनेजर शिप्रा वर्मा को ईमानदारी से काम करने की नसीहत दी। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती महिलाओं से स्वास्थ्य सेवाओं के मिलने के बाबत जानकारी ली। साथ ही महिलाओं को बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण कराकर 14 से अधिक बीमारियों से सुरक्षित रखने की जानकारी दी। अस्पताल स्टाफ को प्रसव के एक घंटे बाद ही प्रसूताओं को स्तनपान कराने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। अस्पताल प्रशासक सीएमएम को व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के लिए सात दिन का समय दिया है। साथ ही इसके बाद अव्यवस्थाएं मिलने पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाने की चेतावनी दी। इस दौरान एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, सीएमएस डॉ. ज्योति मेहरोत्रा सहित अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें