लखीमपुर खीरी। इस सत्र से छात्रों की सहूलियतों को ध्यान में रखते हुए ई-केवाईसी व्यवस्था लागू की गई है। इस योजना के तहत छात्रों को आनलाइन आवेदन के समय महज आधार नंबर डालते ही छात्रों का पूरा ब्योरा दिखने लगेगा।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशू शेखर ने बताया कि शासन से मिले निर्देशों के क्रम में अब छात्रवृत्ति के लिए ई-केवाईसी कराना जरूरी हो गया है। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद छात्रों को सहूलियतें होंगी। बताया कि दो और ढाई लाख रुपये सालाना आय वाले अभिभावकों के बच्चों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिलता हैै। कहा कि ई-केवाईसी के दौरान बच्चों को यह देखना होगा कि सिस्टम पर दिखने वाला नाम व आधार पर नाम एक ही है। अलग होने की दशा में उसे तत्काल संशोधित करा लें।
वहीं, आधार से लिंक खाता नंबर भी अपने आप सिस्टम पर प्रदर्शित होगा। बताया कि वर्ष 2022 -23 में कक्षा नौ के लिए 4542, हाईस्कूल में 7506, कक्षा ग्याहर में 4110, इंटरमीडिएट में 6360 बच्चों ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया है। बच्चे जल्द से जल्द ई-केवाईसी करा लें, जिससे उन्हें योजना का लाभ दिया जा सके।