शारदानगर में पूजन में शामिल पुरोहित और श्रद्धालु।संवाद
महेवागंज। शुक्रवार को मूर्ति स्थापना और कलश पूजन के साथ शारदानगर में मां दुर्गा पूजा और रामलीला दशहरा मेला का विधिवत शुभारंभ हो गया।
शनिवार को भागवत कथा की वर्षा होगी। मेला कमेटी के प्रबंधक संजय और अध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी ने बताया दस अक्टूबर को रामलीला महोत्सव और रंगारंग कार्यक्रम होगा। 11 को महायज्ञ, 12 को शोभायात्रा के साथ मूर्ति विसर्जन, 14 को रावण वध और आतिशबाजी होगी। 15 अक्टूबर को भोजपुरी कार्यक्रम के साथ मेला संपन्न होगा। पूजन के समय बबलू, पप्पू, त्रिभुवन, संतोष, शशांक, गीता, अनिल, टिंकू, माजिद और अनीस मौजूद रहे।