फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पुरानी रंजिश में सगे भाइयों को लाठी-डंडों से पीटा

विज्ञापन
मझगईं के बबौरा गांव में पीड़ित के परिजन से जानकारी हासिल करती पुलिस।
विज्ञापन
मझगईं। इलाके के बबौरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक युवक को बाइक से उतारकर लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों के साथ परिजन ने निघासन रोड के वनघुसरी के पास जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


बबौरा गांव निवासी किसान लाखन का 20 वर्षीय पुत्र राजू गांव के ही एक दोस्त के साथ मिठाई लेकर लौट रहा था। बताया जाता है कि गांव के पास पहुंचते ही पहले से घात लगाए बैठे विष्णु, मनोज व पंकज आदि ने राजू को बाइक से खींचकर लाठी-डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। जिसके बाद सूचना राजू के छोटे भाई 18 वर्षीय काजू को पता चली, तो वह भाई को बचाने के लिए पहुंचा। यहां उक्त लोगों ने उसकी भी जमकर पिटाई कर दी। सिर पर लाठी लगने से खून से दोनों भाई सराबोर हो गए।
दोनों भाइयों को मरा समझकर उक्त हमलावर वहां से गायब हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पलिया सीएचसी पहुंचाया। यहां से दोनों को जिला अस्पताल और फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, परिजनों ने ग्रामीणों के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वनघुसरी के पास निघासन रोड पर हंगामा करना शुरू कर दिया। यहां थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने सभी को समझाकर रोड से हटाया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले में विष्णु, मनोज, पंकज समेत एक अन्य पर जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी गई लेकिन सभी फरार हैं, टीम गठित कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

मझगईं के बबौरा गांव में पीड़ित के परिजन से जानकारी हासिल करती पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें