लखीमपुर खीरी में दुधवा टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र 15 नवंबर से शुरू हो रहा है। इस बार सैलानियों के लिए खुशखबर है। जंगल सफारी की सैर सस्ती हो गई है। दुधवा बाघ संरक्षण फाउंडेशन की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार दुधवा टाइगर रिजर्व में पर्यटन शुल्क और सफारी की दरों में कमी की गई है।
दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर ललित कुमार वर्मा ने बुधवार शाम को पर्यटन दरों की नई सूची जारी कर दी है। इसके मुताबिक अब पहले की अपेक्षा सस्ती दरों पर सैलानी दुधवा की सैर कर सकेंगे। जंगल सफारी की दरों में कटौती होने से इस बार सैलानियों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है।
प्रवेश शुल्क
दुधवा टाइगर रिजर्व - भारतीय - विदेशी
प्रति व्यक्ति प्रति पाली - 200 रुपये - 1600 रुपये
बच्चों के लिए प्रवेश शुल्क - 100 रुपये - 1400 रुपये
पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए - निशुल्क - 700 रुपये
स्थानीय स्कूली बच्चों के लिए - निशुल्क - निशुल्क
गैंडा परिक्षेत्र में भ्रमण के लि -150 रुपये - 1500 रुपये
(टूरिज्म कैंपस में प्रवेश के लिए प्रति वयस्क 50 रुपया, पांच वर्ष से अधिक 18 वर्ष तक 25 रुपया, स्कूली बच्चों और पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए निशुल्क।)
पर्यटकों के लिए आवासीय किराया
दुधवा वन विश्राम भवन राजकीय अतिथियों के लिए आरक्षित
दुधवा थारू हट - कक्ष संख्या 3 से 5 राजकीय अतिथियों के लिए आरक्षित
थारू हट - कक्ष संख्या 1 से 2 1500 3500
थारू हट- - कक्ष संख्या 11 से 12 1000 3000
थारू हट..कक्ष संख्या 3 से 10, 13, 14 800 2400
डोरमेट्री प्रति बेड प्रति व्यक्ति 150 500
वनकटी वन विश्राम गृह 1000 3000
मोतीपुर वन विश्रमगृह 1000 3000
ककरहा वन विश्राम गृह 1000 3000
मोतीपुर थारूहट.विभागीय 1000 3000
मोतीपुर थारूहट.वन निगम 800 2400
ककरहा थारू हट 800 2400
मोतीपुर डोरमेट्री 150 500
ककरहा स्विस काटेज 750 1000