फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नेपाल में ट्रॉली पलटने से दुधवा के वनकर्मी के पुत्र की मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो-गोविंद।
विज्ञापन
बांकेगंज। नेपाल में ट्रॉली पलटने से दुधवा टाइगर रिजर्व में तैनात वनकर्मी के पुत्र की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क में तैनात वनकर्मी भागीराम का 24 वर्षीय पुत्र गोविंद बृहस्पतिवार शाम चंदन चौकी के मुड़नुचनी गांव से जा रही बरात में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर नेपाल के उरका गांव जा रहा था। इस दौरान नेपाल में जुगेड़ा पुलिस चौकी के निकट स्कूल के आगे तीव्र मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली पलटने से उसमें सवार 40 से 50 बराती जख्मी हो गए। गोविंद ट्राली के नीचे दब गया, उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। वनकर्मी के पुत्र की मौत की खबर सुनकर दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर ललित कुमार वर्मा, डीडी दुधवा डॉ. रंगाराजू टी., वार्डन महावीर प्रसाद समेत कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि दी है। डीटीआर के पूर्व फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक शनिवार सुबह लखनऊ से वनकर्मी के घर पहुंचे और शोक जताया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें