फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी में चल रहा नशे और सट्टे धंधा, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के डीसी रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में नशे और सट्टे का धंधा चल रहा था। इसका फंडाफोड़ करते हुए सदर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है। इनके पास से करीब 15 किलोग्राम गांजा और सट्टे की पर्चिंयां मिली हैं। यह लोग चिप्पड़ पिलाने का धंधा कर रहे थे। कोतवाली पुलिस आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास में जुटी है। बताते चलें कि डीसी रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में पहले भी अवैध गतिविधियों के चलते तहसील प्रशासन ने सर्वे कराया था, जिसमें अवैध रूप से रह रहे कई किरायेदार चिह्नित किए गए थे। इन किराएदार समेत अवैध रूप से रह रहे लोगों को बाहर निकालने की प्रक्रिया भी अपनाई गई थी, लेकिन अब भी यह कॉलोनी अवैध गतिविधियों व क्रिया कलापों का अड्डा बनी है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना पर रविवार को दोपहर बाद कांशीराम कॉलोनी में दबिश देकर ब्लॉक नंबर 12 से बलराम और ब्लॉक नंबर पांच से सोनू वर्मा को पकड़ा है। इनके कब्जे से करीब 15 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है और सट्टे की पर्चियां मिली हैं। पूछताछ में पता चला है कि इस नशे के धंधे में कई और आरोपी शामिल हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस रणनीति बना रही है। इससे पुलिस ने अभी मामले का अधिकारिक रूप से खुलासा नहीं किया है, लेकिन सोमवार को इस मामले का खुलासा करेगी। निरीक्षक अपराध संजय सिंह ने बताया कि कांशीराम कॉलोनी से दो लोगों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है, जिनके पास से गांजा व सट्टे की पर्चियां बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें