बांकेगंज। जंगल किनारे और आसपास बन रही कच्ची शराब की रोकथाम के लिए शुक्रवार को आबकारी आयुक्त के निर्देश पर छानबीन की गई। जंगल के बाहरी इलाके में ड्रोन उड़ाकर भट्ठियों की तलाश की गई।
वन और आबकारी विभाग को लगातार सूचनाएं मिल रही थी कि मैलानी और मोहम्मदी रेंज जंगल के अंदर और बाहर कच्ची शराब बनाने का धंधा जोर-शोर से चल रहा है। अब आयुक्त के निर्देश पर संबंधित रेंज से सटे गांव ढाकनपुर, तकिया, मुक्कदमपुर समेत कठिना नदी से सटे गांवों में ड्रोन के जरिये कच्ची शराब की भट्ठियां तलाशने के लिए अभियान चलाया गया।
आबकारी निरीक्षक प्रेम सिंह के निर्देशन में बृहस्पतिवार पूरे दिन चलाए गए इस अभियान में कैमरे की नजर में कहीं भी कच्ची शराब बनते नजर नहीं आई। आबकारी अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि ड्रोन उड़ाकर कच्ची शराब की भट्ठियां तलाशने का अभियान लगातार जारी रहेगा। संवाद