फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जिले भर में हुई रिमझिम बारिश, एक दिन में पांच डिग्री लुढ़का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बीते एक महीने से भीषण गर्मी झेल रही जिलेवासियों के लिए मंगलवार सुबह राहत भरी रही। बदली छाई रही और दोपहर बाद रिमझिम बारिश हुई तो तापमान एक ही दिन में पांच डिग्री नीचे सरक गया। शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली तो ग्रामीण इलाकों में किसानों के चेहरों पर फसलें सूखने से बचने की उम्मीद मुस्कुराहट बन कर दिखने लगी।
विज्ञापन

बारिश से मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह तापमान सोमवार की अपेक्षा पांच डिग्री सेल्सियस कम है। बारिश होने से मौसम में आद्रता 34 प्रतिशत से बढ़कर 51 फीसदी हो गई है। सोमवार को मौसम विभाग ने खीरी समेत कई जिलों के लिए बारिश का एलर्ट जारी किया था।
जिले के उचौलिया, मैगलगंज, अमीरनगर, मोहम्मदी, पसगवां, जंगबहादुरगंज, निघासन, पलिया, धौरहरा, ईसानगर संपूर्णानगर, भीरा, बिजुआ, मैलानी, बांकेगंज में सुबह 11 बजे से बारिश शुरू हो गई जबकि लखीमपुर में दोपहर 12 बजे के बाद बारिश शुरू हुई है। यह बारिश फसलों के लिए संजीवनी साबित हुई है। बारिश के बाद अब किसानों को फसलों की सिंचाई नहीं करानी पड़ेगी और वे फसलों में खाद डाल सकेंगे।
विज्ञापन


गन्ने पर बरसा अमृत
मोहम्मदी। मंगलवार को हुई बारिश गन्ने की फसल के लिए अमृत साबित हुई है। आम की फसल के लिए भी इस बारिश को लाभदायक माना जा रहा है। मैगलगंज में किसानों को खीरे का अच्छा उत्पादन होने की उम्मीद है। बेहजम में बारिश करीब दो बजे शुरू हुई और देर शाम तक जारी रही।
बारिश से इन फसलों को हुआ फायदा
धान रोपाई के लिए तैयार की जा रही धान की पौध के अलावा गन्ना और खरीफ की फसलों के लिए बारिश काफी फायदेमंद साबित होगी। इससे किसानों का सिंचाई का पैसा बच गया है। अब वे फसलों में खाद डाल सकेंगे। -डॉ सुहैल, कृषि वैज्ञानिक





33 केवीए में आई फाल्ट, गुल हुई बिजली

उचौलिया। बारिश से जेबीगंज मोहम्मदी 33 केवीए लाइन में फाल्ट आने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बता दें कि सोमवार दोपहर को तेज हवा चलने से लाइन में फाल्ट आने से शाम तक जेबीगंज उपकेंद्र के बरखेरा, सोनौवा, पसगवां एवं उचौलिया फीडर से जुड़े गांवों की बिजली गुल हो गई थी। रात तक आपूर्ति बहाल कर दी गई थी लेकिन मंगलवार को इसी लाइन में फिर फाल्ट आने के कारण फिर से बिजली चली गई। एसडीओ मोहम्मदी ने बताया कि लाइन के आसपास पेड़ों की टहनियों की कटाई छंटाई की जाती है। इसके बावजूद तेज हवा चलने पर टहनियों के तार से लगने पर फाल्ट हो रहे हैं।
विज्ञापन


....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें