बिना शीशे वाली बस में हेलमेट लगाए चालक। स्रोत विभाग
लखीमपुर खीरी। बस का शीशा टूटा होने पर चालक हेलमेट लगाकर बस को दौड़ा रहा था। परिवहन विभाग के अफसरों ने बस को रोककर चालान किया। हालांकि बस सीज नहीं की गई।
यह निजी बस मेरठ से बहराइच जा रही थी। बस का आगे का शीशा टूटा था। ऐसे में चालक को हवा लग रही थी, जिससे बचने के लिए हेलमेट लगा लिया। मेरठ से चलकर यह बस कई जनपदों को पार करते हुए लखीमपुर पहुंची, लेकिन रास्ते में किसी ने नहीं रोका।
बुधवार को प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र ने खमरिया-सिसैया हाईवे पर बस को रोका। चालक हेलमेट लगाए हुए देख वह खुद दंग हर गए। उन्होंने तत्काल बस का चालान करते हुए चालक का लाइसेंस जब्त कर दिया। संवाद