रायबरेली से आए डॉ. वीरेंद्र कुमार साहू को जिला अस्पताल का नया सीएमएस (मुख्य चिकित्सा अधीक्षक) बनाया गया है। इससे पहले वह रायबरेली में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर तैनात थे। उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं के बारे में बताया कि ओपीडी में आने वाले मरीजों को असुविधा न हो, इसे बेहतर करने के प्रयास किए जाएंगे। अस्पताल की कमियों को दूरुस्त कराया जाएगा।