फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: डीपीआरओ ने 30 कर्मियों को वेतन रोकने की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पंचायती राज विभाग के डीपीआरओ ने मानव संपदा पोर्टल पर 30 कर्मचारियों के अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा दर्ज न कराने पर वेतन रोकने की चेतावनी दी है। साथ ही विभाग के करीब 1780 कर्मचारियों-अधिकारियों को जल्द से जल्द पूरा डाटा अपलोड करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

शासन ने सभी विभागाें के कर्मचारियों की संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। इसके लिए उन्होंने अगस्त तक का समय दिया था। अगस्त तक डाटा अपलोड न करने वालों का वेतन रोकने के निर्देश थे। बृृहस्पतिवार को डीपीआरओ विशाल कुमार ने बताया कि विभाग में 1780 अधिकारी कार्यरत हैं। इसमें 30 कर्मचारियों का डाटा अपलोड नहीं है। ऐसे में सभी को चेतावनी देकर जल्द से जल्द डाटा अपलोड कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें