फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रातों रात दर्जनों पेड़ काट ले गए लकड़कट्टे

विज्ञापन
विज्ञापन
मितौली। थाना क्षेत्र के कैमीभूड़ गांव में ग्राम समाज की जमीन पर खड़े पेड़ों पर लकडकट्टों ने आरा चला दिया। रातोंरात लकड़कट्टों ने दर्जनों यूकेलिप्टस के पेड़ काट दिए है।
विज्ञापन

मितौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत तेंदुआ के गांव कैमीभूड में चोरों ने सरकारी जमीन पर खड़े पेड़ों पर शनिवार रात आरा चला दिया। सुबह जानकारी होने पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। विरोध करने पर लकडकट्टे मौके पर ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर भाग गए। मौके पर कटी हुई लकड़ी व दो ट्रैक्टर ट्रॉली खड़े हैं।
रविवार को करीब 30 पेड़ों की लकड़ी ट्रालियों में भरकर ले जाई जा रही थी। जिसे ग्रामीणों ने रोक लिया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरिशंकर ने बताया कि कुछ दबंगों ने जबरदस्ती ग्राम समाज की भूमि पर खड़े पेड़ काट डाले हैं। इस मामले में पुलिस व वन विभाग को प्रार्थना पत्र दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें