गोला गोकर्णनाथ। मोहल्ला पूर्वी दीक्षिताना निवासी जूली पत्नी स्वर्गीय ताज मोहम्मद ने सास व जेठ-जेठानी सहित आठ लोगों पर घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कराया है।
दर्ज कराए मुकदमे में जूली बताया कि उसका विवाह सात वर्ष पूर्व गुलाम मोहम्मद के पुत्र ताज मोहम्मद के साथ हुआ था। शादी के पांच वर्ष बाद ताज मोहम्मद की कैंसर से मौत हो गई। उसके दो पुत्र हैं। आरोप है कि पति की मौत के बाद सास नसीम बानो, ननद तरन्नुम, ननदोई शहीद, जेठ चांद, जेठानी मीनू उर्फ सबीना, देवर शादाब व जीशान और देवरानी नेहा ने उसे और उसके बच्चों को मारना-पीटना शुरू कर दिया। 19 मई की शाम आरोपियों ने उसे और उसके बच्चों को मारापीटा और धक्के मारकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपियों पर घरेलू हिंसा व मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है। संवाद