फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर गए वीवीआईपी ड्यूटी में, परेशान दिव्यांगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते यूडीआईडी कार्ड बनवाने जिला अस्पताल पहुचे दिव्यांग।
विज्ञापन
डॉक्टर से प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहुंचे थे जिले भर से दिव्यांग
विज्ञापन

ओयल। जिला अस्पताल में सोमवार को दिव्यांगों ने डॉक्टर न मिलने पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जिले भर से प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे दिव्यांगों का कहना था कि जब डॉक्टर को वीवीआईपी ड्यूटी पर भेजा गया था तो इसकी सूचना सार्वजनिक करानी चाहिए थी, जिससे बेवजह की आने-जाने की परेशानी न होती। हालांकि दोपहर बाद डॉक्टर के आ जाने से जिला अस्पताल में प्रमाण पत्र बनने की प्रक्रिया शुरू होने पर दिव्यांगों ने राहत की सांस ली।
हर सोमवार को दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए जिला अस्पताल में बोर्ड गठित होता है, जिसमें हड्डी व नेत्र सहित नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ आवेदन करने वाले दिव्यांगों की जांच कर प्रमाण पत्र जारी करते हैं। इसके लिए सोमवार को सुबह नौ बजे ही दिव्यांग जन जिला अस्पताल पहुंच गए। वहां पर हड्डी रोग विशेषज्ञ के न मिलने पर बोर्ड रद्द हो गया।
विज्ञापन

नाराज दिव्यांग भारतीय दिव्यांग यूनियन के अध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में गेट पर धरना देने लगे। मौके पर पहुंचे ओयल चौकी इंचार्ज जितेंद्र बहादुर सिंह ने दिव्यांगों को समझाना चाहा, लेकिन उनकी एक न चली। सीएमएस से वार्ता के बाद चौकी प्रभारी ने डॉक्टर के वीवीआईपी ड्यूटी पर पलिया होने की जानकारी दी तब जाकर दिव्यांग माने। उधर, दोपहर करीब 12 बजे पलिया से जिला अस्पताल पहुंचे डॉक्टर ने दिव्यांगों का परीक्षण करना शुरू कर दिया, जिसके बाद प्रमाणपत्र बनने की प्रक्रिया शुरू हो सकी।
विज्ञापन

हड्डी रोग विशेषज्ञ वीवीआईपी ड्यूटी के तहत रविवार रात नौ बजे से सोमवार सुबह नौ बजे तक पलिया में थे। इसलिए दिव्यांगों को असुविधा हुई। ड्यूटी से आकर उन्होंने परीक्षण कर दिव्यांगों के प्रमाण पत्र भी बनाए।
- डॉ. हर्षवर्धन, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें