फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लाइसेंसी रिवॉल्वर से चिकित्सक ने खुद को मारी गोली, गई जान

विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। फूलबेहड़ के तेंदुआ गांव निवासी और निजी क्लीनिक चलाने वाले चिकित्सक ने बृहस्पतिवार सुबह घर पर ही लाइसेंसी रिवाल्वर से सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे पारिवारिक कलह की वजह बताई जा रही है। मृतक का आरएसएस और भाजपा से भी जुड़ाव था।
विज्ञापन

तेंदुआ गांव निवासी और श्रीनगर में निजी क्लीनिक चलाने वाले चिकित्सक अरुण शुक्ला (45) ने बृहस्पतिवार की सुबह घर पर ही खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन उनके कमरे की ओर दौड़े। कमरे में अरुण शुक्ला का शव पड़ा देख, परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद लोग तरह तरह की चर्चाएं कर रहे थे।

कोई रिवॉल्वर साफ करने के दौरान गोली लगने की बात कह रहा था तो कोई पारिवारिक कलह के चलते घटना होने की बात कह रहे हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इधर सूचना मिलने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी सहित भाजपा के कई पदाधिकारी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें