लखीमपुर खीरी। नौवां विश्व योग दिवस बुधवार को जिले भर में मनाया गया। हर आंगन योग के तहत जिला प्रशासन ने राजापुर मंडी परिसर में शिविर लगवाया। इसमें केंद्रीय गृह राज्यमंत्री से लेकर अधिकारियों ने निरोगी रहने के लिए योगाभ्यास किया। इसके अलावा तहसील, ब्लॉक मुख्यालय से लेकर स्कूल, कॉलेजों एवं सामाजिक संगठनों ने योग शिविर का आयोजन किया।
जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग ने संयुक्त रूप से योग शिविर का आयोजन किया। इसका शुभारंभ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी, विधायक सदर योगेश वर्मा, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, आकांक्षा समिति अध्यक्ष अल्पना सिंह, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एडीएम संजय सिंह ने किया। इसके बाद पीएम मोदी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा।
योग प्रशिक्षक कुलदीप वर्मा एवं प्रिंस रंजन बरनवाल ने ग्रीवा शक्ति, घुटना शक्ति, विकासक क्रियाओं, ताड़ासन, वृक्षासन आदि योग का अभ्यास कराया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय न्यूयॉर्क में 180 देशों के प्रतिनिधियों के साथ योगाभ्यास कर रहे। नियमित योग का अभ्यास करने से व्यक्ति के अंदर साहस, करुणा, दया, धैर्य जैसे गुण स्वयं आ जाते हैं, जो आत्म नियंत्रण की शक्ति प्रदान करते हैं। बम भोले गीत पर नूपुर गुप्ता के नेतृत्व में प्रगति बरनवाल, प्रीती शुक्ला, खुशी वर्मा, पारुल सिंह, राजदीपिका तिवारी, प्रतीक तिवारी ने बेहतरीन प्रस्तुति दी।
वाईडी कॉलेज में लगा शिविर
युवराज दत्त महाविद्यालय के गोल्डेन जुबली हाल में राष्ट्रीय सेवा योजना, शारीरिक शिक्षा विभाग, एनसीसी एवं रोवर्स रेंजर्स ने योगाभ्यास किया। मुख्य अतिथि कर्नल सीपी मिश्रा ने बताया कि नियमित रूप से योगाभ्यास करने से व्यक्ति में पिता के समान रक्षा करने वाला साहस, माता के समान क्षमा और मानसिक शांति जैसे कुछ बहुत अच्छे गुण आ जाते हैं। प्रोफेसर डीके सिंह, विशाल द्विवेदी, डॉ. नूतन सिंह, डॉ. जेएन सिंह, डॉ. सुभाष चंद्रा सहित 400 लोगों ने योग किया।
योग की उपयोगिता बताई
पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अरविंद सिंह चौहान ने लोगों को योग की उपयोगिता बताई। विद्या भारती विद्यालय डॉ. हेडगेवार सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य राममणि मिश्र सहित 52 लोगों ने प्रतिभाग किया। आरएम ज्ञान दायिनी इंटर कॉलेज में प्रबंधक राकेश वर्मा के नेतृत्व में स्टाफ ने योग किया। भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकताओं ने योग किया। एसएसबी तृतीय वाहिनी परिसर में तृतीय वाहिनी, क्षेत्रक मुख्यालय के अधिकारियों सहित करीब दो सौ लोगों ने योग किया। गुरु नानक इंटर कॉलेज में योग साधना कार्यक्रम हुआ।
अस्पतालों में भी मनाया गया योग दिवस
ओयल। एमसीएच विंग, जिला अस्पताल, पीएचसी सहित आयुर्वेदिक अस्पताल में योग दिवस मना। सीएमएस डॉ. आईके रामचंदानी के नेतृत्व में डॉक्टर एवं पैरोमेडिकल स्टाफ ने योग किया। पसगवां के मकसूदपुर में सांसद रेखा अरुण वर्मा के नेतृत्व में अरुणोदय पार्क में बीडीओ धर्मेश चंद्र पांडेय, एडीओ देवेंद्र कुमार, रोहित कुमार, योग के नोडल अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे। मितौली में उच्च प्राथमिक विद्यालय खुड़ेहरा, पिपरिया में प्रधानाध्यापक जमाल अहमद, सहायक अध्यापक अरविंद कुमार सिंह, ग्राम प्रधान रामशंकर वर्मा, सफाई कर्मी,पंचायत सहायक आदि ने योग किया।
पुलिस कर्मियों ने भी किया योग
बिजुआ। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय, जिला पंचायत इंटर कॉलेज, कोतवाली भीरा, ब्लॉक परिसर, मनमीत नगर महाविद्यालय, स्मृति महाविद्यालय, छाजूराम केन ग्रोवर्स कॉलेज, पीके इंटर कॉलेज, शक्ति केंद्रों पर योग दिवस मना। खमरिया में गोविंद शुगर मिल, श्रीमती चंद्रप्रभा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खमरिया में योग दिवस मना। धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी, इंद्र कुमार शुक्ला, दयाशंकर मिश्रा मौजूद रहे। धौरहरा कोतवाली में पुलिसकर्मियों एवं उपनिरीक्षकों ने योगाभ्यास किया। रमियाबेहड़ के प्राथमिक विद्यालय कफारा में इंचार्ज प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सहित शिक्षक उमेश अवस्थी, विजय गुप्ता, अर्जुन शुक्ला आदि ने योग किया।
क्विज-पोस्टर प्रतियोगिता में पावनी अव्वल
तिकुनिया। योग दिवस पर महाराजा इंटर कॉलेज में पोस्टर एवं क्विज प्रतियोगिता हुई। जूनियर वर्ग की पोस्टर पावनी प्रथम, वंशिका द्वितीय एवं नयन गोयल तृतीय रहीं। वहीं क्विज प्रतियोगिता में परी प्रथम, साधना द्वितीय एवं नव्या तिवारी तृतीय रहीं। सिकंदराबाद के नीमगांव में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने पुलिस कर्मियों के साथ योग किया। बरवर में नगर पंचायत कार्यालय में ईओ सपना भारद्वाज के नेतृत्व में वरिष्ठ लिपिक रमाकांत अग्निहोत्री, शोभित गुप्ता, जफर, पूनम गुप्ता ने योग किया। निघासन में योग प्रशिक्षक पुष्पेंद्र वर्मा ने आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. वैभव गंगवार के साथ लोगों को योग का अभ्यास कराया।
शिक्षण संस्थाओं में हुआ योगाभ्यास
गोला गोकर्णनाथ। शहर के नीलकंठ मैदान में पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, ब्लॉक सभागार में विधायक अमन गिरी के नेतृत्व में योग शिविर लगा। साथ ही सीजीएनपीजी कॉलेज, उन्नकिसेस कृषि संस्थान, सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, प्रोग्रेसिव ग्रैजुएट्स वेलफेयर सोसाइटी, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, पब्लिक इंटर कॉलेज, कृषक समाज इंटर कॉलेज में योग शिविर लगा। अलीगंज में चंद्रशेखर आजाद कृषि महाविद्यालय जमुना बाद में योग प्रशिक्षक राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के शिवम मिश्रा ने योगाभ्यास कराया। ममरी के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रिटायर सैनिक दिलीप कुमार, लाल वर्मा, प्रधानाचार्य महावीर सिंह ने बच्चों को योगाभ्यास कराकर फायदे बताएं।
योगाभ्यास करती सांसद रेखा अरूण वर्मा व अन्य
योगाभ्यास करती सांसद रेखा अरूण वर्मा व अन्य
योगाभ्यास करती सांसद रेखा अरूण वर्मा व अन्य
योगाभ्यास करती सांसद रेखा अरूण वर्मा व अन्य
योगाभ्यास करती सांसद रेखा अरूण वर्मा व अन्य