लखीमपुर खीरी। डीएम-एसपी बृहस्पतिवार फोर्स के साथ अचानक कचहरी परिसर पहुंचे। दोनों अफसरों ने कचहरी का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह व एसपी पूनम फोर्स के साथ कचहरी परिसर पहुंचे। उन्होंने हवालात, कचहरी गेट, कक्षों आदि का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। न्यायालय सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को सुरक्षा संबंधी जरूरी टिप्स दिए। साथ ही सभी की ब्रीफिंग करते हुए कहा कि कोई भी अपराधी अथवा आसमाजिक तत्व शस्त्र या कोई अन्य आपत्तिजनक सामग्री लेकर न्यायालय परिसर में प्रवेश न कर सके। इसके लिए संदिग्ध व्यक्तियों की प्रवेश के समय ही सघन चेकिंग की जाए। कोर्ट लॉकअप के आसपास से मुलाकातियों को दूर रखें। साथ ही सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी सुरक्षा के निर्देश दिए। सुरक्षाकर्मियों ने संदिग्ध दिखे लोगों की तलाशी ली। उनके आने की वजह आदि पूछीं।