जिले में भीषण ठंड और कोहरे के मद्देनजर डीएम गौरव दयाल ने जिले के नर्सरी से आठ तक के स्कूलों को सात से नौ जनवरी 2015 तक बंद करने का आदेश दिया है। बीएसए डॉ. ओपी राय ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद/सीबीएसई/आईसीएसई बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त समस्त विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।