लखीमपुर खीरी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया।
सम्पूर्ण कारागार परिसर का भ्रमण कर पुरुष बैरक, महिला बैरक, मेस, अस्पताल के साथ बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। कारागार की साफ-सफाई समेत व्यवस्थाओं को भी देखा। कारागार परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जेल अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संवाद