फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जिले की वेबसाइट अपडेट नहीं, मिल रही भ्रामक जानकारी

विज्ञापन
जिले की वेबसाइट पर दर्ज सूचनाओं का स्क्रीनशाट    स्रोत वेबसाइट
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में सिर्फ दो बैंक और दो ही विद्यालय हैं... चौंकिए मत, ये बात हम नहीं बल्कि जिले की आधिकारिक एनआईसी की वेबसाइट बता रही है। इसमें नवसृजित नगर पंचायत भीरा का नाम भी अपडेट नहीं किया गया है। जिले के थानों की संख्या भी कम प्रदर्शित की गई है। वेबसाइट पर कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी अपडेट नहीं हैं।
विज्ञापन

kheri.nic.in इस आधिकारिक वेबसाइट पर जिले से संबंधित अधिकांश जानकारियां आधी-अधूरी दर्ज हैं। इस वेबसाइट की सूचनाओं को एक वर्ष से अधिक समय से अपडेट ही नहीं किया गया है। हालांकि जिले के आला अधिकारी आए दिन अलग-अलग विभागों के कर्मचारियों को दस्तावेज अपडेट रखने का निर्देश देते रहते हैं। इसके बावजूद एनआईसी के जिम्मेदार महत्वपूर्ण वेबसाइटों पर लोगों को भ्रामक सूचनाएं मुहैया करा रहे हैं। वेबसाइट पर जिले में सिर्फ एक ही होटल दर्ज है। जिले में दो डाकघर ही दिखाए गए हैं। एनआईसी प्रभारी महेंद्र ने बताया कि विभाग की ओर से सूचना मिलने पर जानकारी अपडेट कर दी जाती है। बदलाव और संशोधन की जानकारी देना विभाग की जिम्मेदारी है। संवाद

थाने 23, नगर निकाय सिर्फ 11, पर्यटन में गोला का जिक्र नहीं
वेबसाइट खुलते ही जिले में थानों की संख्या 23 प्रदर्शित होती है, जबकि एक वर्ष पहले दो नए थाने बने हैं। साइबर थाने का गठन भी हो चुका है। इन थानों को अब तक वेबसाइट पर जोड़ा नहीं गया है। जिले में नगर निकायों की संख्या भी 11 दिखती है। एक वर्ष पहले भीरा नगर पंचायत सृजित हुई है। इसका नाम भी नहीं जोड़ा गया है। पर्यटन कॉलम खोलने पर गोला गोकर्णनाथ का जिक्र नहीं मिलता है। पर्यटन में दुधवा नेशनल पार्क, दुधवा टाइगर रिजर्व, किशनपुर सेंक्चुरी और मेढ़क मंदिर का जिक्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की वेबसाइट पर दर्ज सूचनाओं का स्क्रीनशाट    स्रोत वेबसाइट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें