फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुरखीरी। जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से 23 और 24 जनवरी को जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताएं लालपुर स्टेडियम में कराई जाएंगी, इसमें जनपद के 600 से अधिक विभिन्न खेलों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से पिछले माह ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई गईं थीं। ब्लॉक स्तरीय खेलों में काफी संख्या में खिलाड़ी विजेता रहे थे। विभिन्न खेलों में विजेता रहे खिलाड़ियों को अब जिलास्तर पर प्रतिभाग करने का मौका दिया जाएगा। प्रतियोगिता की सूचना सभी खिलाड़ियों को दी जा चुकी है। इसमें बालक व बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं होनी हैं। प्रतियोगिताएं कराने के लिए कोच व अन्य तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।
जिला युवा कल्याण अधिकारी ने सभी ब्लॉकों के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतियोगिता के लिए सभी खिलाड़ियों को समय पर खेल मैदान में लाएं। खेल मैदान में 100, 200, 400, 800 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, खो-खो, भाला फेंक आदि विभिन्न प्रतियोगिताएं जूनियर व सीनियर वर्ग में आयोजित होनी हैं। प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही मंडलस्तर पर प्रतियोगिता में खेलने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें