उन्होंने बताया कि कोविड काल में पीएम ने आपदा को अवसर में बदलने का मंत्र दिया, जिसके सार्थक परिणाम आज हम सभी के सामने हैं। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि पहले 200 बाद में 300 करोड़ के निवेश का लक्ष्य मिला था, जिसके एवज में उपायुक्त उद्योग संजय कुमार सिंह ने पांच गुना से भी ज्यादा निवेश प्रस्ताव पर मुहर लगाने में कामयाबी पाई है।
आईआईए की जिला ईकाई चयरमैन दीपक अग्रवाल, सचिव शिव तोलानी ने व्यापारियों की तरफ से नए इंडस्ट्रियल एरिया, बिजली कटौती से राहत का मुद्दा उठाया। इस पर मंच से उन्हें हर संभव मदद का भरोसा मिला। इस दौरान सदर विधायक योगेश वर्मा, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एडीएम संजय सिंह, एसपी गणेश प्रसाद साहा, धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी समेत सैकड़ों कारोबारी मौजूद रहे।