फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जिला अस्पताल का पुरुष व वृद्धजन वार्ड फुल, बुखार के 78 मरीज भर्ती

विज्ञापन
औषधि वितरण काउंटर पर वृद्धजनों के काउंटर पर लाइन में खड़े युवा-संवाद
विज्ञापन
ओयल। जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को पर्चा बनवाने से लेकर परामर्श और दवा लेने तक दिक्कतों से दो-चार होना पड़ रहा है। काउंटर पर पर्चा बनावाने, डॉक्टर को दिखाने, जांच कराने व बाद में दवाई लेने के लिए इस उमस भरी गर्मी में घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ता है। दवा वितरण काउंटर के पास पंखा तक नहीं लगा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल का औषधि वितरण काउंटर सुबह आठ बजे खुल जाता है। महिलाओं, पुरुषों, स्टाफ सहित दिव्यांगजन व वृद्धजनों के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। यहां पर मरीजों की लंबी लाइन लगती है। वहीं दवा लेने के लिए दोपहर तीन बजे तक लम्बी-लम्बी लाइनें लगी रहती हैं। वृद्धजन व दिव्यांगजन के काउंटर पर युवा कब्जा जमाए रहते हैं।
औषधि काउंटर पर प्रतिदिन करीब 2500 से तीन हजार लोग दवाइयां लेने के लिए सुबह से दोपहर दो बजे के बाद तक घंटों उमस भरी गर्मी में लाइनों में लगे रहते हैं। इतनी ज्यादा भीड़ होने के बाद भी इस काउंटर पर पंखा तक नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन


महिला वार्ड में 32 में से महज एक बेड़ ही खाली
जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में सात लोग भर्ती हैं। इसमें सोनम वर्मा, ओमकार व जगदीश पहले से भर्ती हैं। वहीं चार मरीजों शौकत अली, आयुष मिश्रा, कौशल वर्मा तथा पिंकी मंगलवार भर्ती हुए हैं। इसके साथ ही 32 बेड के पुरुष जनरल वार्ड के सभी बेड पर मरीजों को भर्ती किया गया है। इसमें मरीज मलेरिया सहित अन्य बुखार के 20 मरीज अपना इलाज करा रहे हैं। वहीं महिला वार्ड में 32 में से महज एक बेड़ ही खाली है। अन्य 31 बेड़ों पर भर्ती मरीजों में 19 लोग कई प्रकार के बुखार की चपेट में हैं।
10 बेड का वृद्धजन के लिए आरक्षित वार्ड मरीजों से फुल हो चुका है, जिसके चलते पांच मरीजों को पास बने वार्ड में भर्ती करना पड़ा। कुल 15 में से पांच मरीज बुखार से ग्रसित हैं। वहीं भवन की तीसरी मंजिल पर बने अस्थि त्वचा वार्ड में भर्ती 16 में से मरीज 6 बुखार के हैं। पीआईसीयू में 5 में से 3 व बच्चों के 30 बेड के वार्ड में भर्ती 27 मरीजों में 18 बुखार से ग्रसित हैं।

प्रतिदिन अस्पताल पहुंचे रहे 1500 से 1900 नए मरीज

जिला अस्पताल में प्रतिदिन 1500 से 1900 नए मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर पर 1586 नए मरीजों का पंजीकरण हुआ। वहीं मंगलवार को 1900 मरीजों ने पंजीकरण कराया था। इन मरीजों में करीब 30 प्रतिशत लोग जनपद सीतापुर के होते हैं। अस्पताल में रात 12 बजे से दोपहर 2ः30 बजे तक इमरजेंसी ओपीडी में 72 गंभीर मरीज पहुंचे। अस्पताल पहुंचने वाले ज्यादातर मरीजों को डेंगू-मलेरिया और बुखार की शिकायत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें