चिल्ड्रेन वार्ड में चल रहा था सोमित का इलाज
ओयल। जिले में बुखार का प्रकोप निरंतर जारी है। इससे पीड़ित कई बच्चे और बड़े रोजाना जिला अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती बुखार पीड़ित 11 वर्षीय बच्चे की मंगलवार को मौत हो गई है। वहीं बुखार पीड़ित 26 लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
चिल्ड्रेन वार्ड में बुखार पीड़ित सीतापुर के लहरपुर निवासी रामू के 11 वर्षीय पुत्र सोमित, मैगलगंज के गांव कैमहरा निवासी विनोद की आठ वर्षीय पुत्री पूनम, नीमगांव निवासी सुधीर कुमार के नौ वर्षीय पुत्र नितिन का इलाज हो रहा है। वहीं मेडिकल महिला वार्ड में बुखार पीड़ित राजकुमारी (62) पत्नी कंधई लाल, दिव्या (17) पुत्री विमल कुमार, गुड़िया बानो (26) पुत्र मुस्ताक अली, स्वाती (26) पुत्री राजेंद्र प्रसाद, जूली (18) पुत्री गुनी प्रसाद, सोनेश्री (22) पत्नी रंजीत राज, पिंकी (28) पत्नी सोनू, रेनू (30) पत्नी प्रहलाद, अनवरीय (65) पत्नी हबीब, धन देवी (14) पुत्री राजपाल एवं काशीराम की 16 वर्षीय पुत्री अंशिका देवी और पुरुष मेडिकल वार्ड में रामनारायण (48) पुत्र राजाराम, मधुरेश तिवारी (48) पुत्र रघुवंशी लाल, मुरलीधर (46) पुत्र दीनानाथ, फूल सिंह (22) पुत्र रामगुलाम, फियाजुद्दीन (38) पुत्र गोबरे, हरीश तिवारी (36) पुत्र रामजी तिवारी, राम लखन (22) पुत्र गोकरण, धर्मेंद्र वर्मा (28) पुत्र राम शंकर वर्मा, आफताब (17) पुत्र रविउल्ला, वहीद खान (45) पुत्र मावेद खान, विनीत कुमार (14) पुत्र संदीप कुमार, सुंदर लाल (65) पुत्र बालगोविंद का इलाज हो रहा है। इस दौरान चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती सोमित की मौत हो गई।