गोला गोकर्णनाथ। जिला कृषि अधिकारी ने मिल रोड स्थित इराकी बीज भंडार के नाम से दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया है।
25 फरवरी को मिल रोड स्थित दुकान के मालिक पर किसानों ने धान का नकली बीज बेचने का आरोप लगाया था। उसके बाद भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के जिला अध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन ने दुकान के सामने धरना प्रदर्शन किया था। इस मामले में जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी ने बीज अधिनियम 1966 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत 14 मार्च को इराकी बीज प्रतिष्ठा का लाइसेंस रद्द कर दिया है।