फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी : बांट रहे थे रुपये, पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोतवाली व कस्बा तिकुनियां में सोमवार की रात रुपये बांट रहे मुस्लिम समुदाय के दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। कस्बा तिकुनियां के मोहल्ला बगिया में कस्बे के एक मुस्लिम युवक सोमवार की रात 10 बजे अपने एक अन्य साथी के साथ किसी को 100 तो किसी को 200 रुपये बांट रहे थे। रुपये बाटने वाले युवक की माली हालत भी ठीक नहीं थी। उसके रुपये बांटने पर लोगों को शक हुआ तो उससे पूछताछ की। मोहल्ले वालों के मुताबिक युवक ने उन्हें बताया कि उसके घर कुछ मेहमान आए हैं। वह कोरोना को लेकर गरीबो की मदद कर रहे हैं। उन्होंने ही रुपये बांटने के लिए दिए हैं। मोहल्ले वाले लॉककडाउन में बाहरी लोगों के आने की बात पर आशंकित हो उठे और कोतवाली तिकुनियां पुलिस को खबर की। खबर पाकर एसआई नासिर कुरेशी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों युवकों को हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक तिकुनिया हनुमान प्रसाद ने बताया दोनों युवक पुलिस हिरासत में हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोग इसे जमातियों से जोड़कर देख रहे हैं। लोगो को आशंका है कि कहीं कोरोना संक्रमण फैलाने की साजिश तो नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें