सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव का हुआ समापन
सीएमएस कॉलेज का वार्षिकोत्सव एवं छात्र अलंकरण समारोह का समापन शुुक्रवार को हुआ, जिसकी मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव रहीं।
वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत पालिका अध्यक्ष ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर की। वहीं छात्रों ने ईश्वर वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने मां की ममता, तुझे मां का कहूं या ईश्वर, भांगड़ा, अनलेस जोकर डांस, कव्वाली एवं नोट बंदी पर मजबूर मां नाटक सहित विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। छात्राओं ने नाटिका से एसिड अटैक पीड़िताओं दर्द बयां किया। इस मौके पर विज्ञान प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ मॉडल के लिए हरिओम शुक्ला को विज्ञान रत्न, मनीष सक्सेना को विज्ञान द्रोणाचार्य, सामाजिक विज्ञान के लिए सुमित को अशोका अवार्ड, क्राफ्ट प्रदर्शनी के लिए कंचन सिंह को विश्वकर्मा, वाणिज्य प्रदर्शनी के लिए अरविंद पांडे को चित्रगुप्त अवार्ड एवं हाईस्कूल और इंटर के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं ऑल राउंडर परफारमेंस के लिए वंदिता श्रीवास्तव को वैष्णवी अवार्ड एवं कक्षा 10 में हिंदी में सर्वाधिक अंक के लिए स्नेह कपूर को मोरध्वज अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस दौरान कॉलेज के संचालक विशाल सेठ ने कॉलेज की उपलब्धियों को प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रेम शंकर सेठ, प्रधानाचार्य प्रतिभा गुप्ता सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।