अस्पताल गेट पर आपस में झगड़ते मेडिकल स्टोर कर्मी-स्रोत वायरल वीडियो
ओयल। जिला अस्पताल के पास स्थित दो मेडिकल स्टोर के कर्मचारियों के बीच शनिवार दोपहर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जिला अस्पताल गेट के पास स्थित चित्रा मेडिकल और बालाजी मेडिकल स्टोर के कर्मचारियों में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे किसी बात को लेकर झगड़ पड़े। गाली-गलौज से लेकर लाठी-डंडे चलने तक की नौबत आ गई। दोनों पक्षों में करीब 10 मिनट तक विवाद चलता रहा। सूचना पर पहुंची ओयल पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को पकड़ कर चालान भेजा है। खीरी एसओ हेमंत राय ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर पुलिस पहुंची थी। मारपीट में शामिल दोनों पक्षों के छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं तीन लोगों का मेडिकल कराया है। किसी को ज्यादा चोटें नहीं आईं हैं।