फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जनपद के औद्योगिक विकास पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के एक पैलेस में व्यापारी मैत्री सभा की बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर सीडीओ अनिल कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपायुक्त उद्योग संजय सिंह मौजूद रहे। संगठन के जिला महामंत्री युवराज शेखर ने बताया कि प्रश्न काल के दौरान वहां पर मौजूद सदस्यों ने सीडीओ से कई विषयों पर अपनी समस्या सवाल और सुझाव भी रखे। जिसका सीडीओ ने जवाब दिया।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष देवेश गुप्ता ने बताया कि व्यापारी मैत्री सभा का उद्देश्य अधिकारियों और व्यापारियों के बीच का सीधा संवाद कराना है। जहां व्यापारी अपनी समस्या और सुझावों से प्रशासन को अवगत करा सके। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मचंद जैन ने जनपद को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उपाध्यक्ष धर्मचंद जैन , जिला महामंत्री युवराज शेखर, नगर संरक्षक ज्ञान स्वरूप शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष प्रभु प्रकाश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष केवल कुमार गुलाटी, जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार चोपड़ा ,जिला उपाध्यक्ष चेतन शेखर, जिला मंत्री सुरेंद्र अग्रवाल, जिला मंत्री विनोद पुरी सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें