फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी हत्याकांड का खुलासा : डेढ़ बीघा जमीन के लिए हुई थी मां-बेटी की हत्या

Sun, 07 May 2023 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
हिरासत में हत्यारोपी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र में मां-बेटी की हत्या के मामले का शनिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। लाखों के कर्ज में डूबे मृतका के दामाद सुरेंद्र पाल ने ही डेढ़ बीघा जमीन के लालच में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी यानी मृतका की बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, दामाद हत्या करने में और मृतका की बेटी साक्ष्य मिटाने में संलिप्त है।
विज्ञापन

एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि मोबाइल सर्विलांस, पुलिस की जांच, पड़ोसियों व रिश्तेदारों से हुई पूछताछ में पता चला कि सुरेंद्र पाल पर लाखों का कर्जा था। कर्जा चुकाने के लिए वह अक्सर सास से जमीन बेचने की बात कहता था। सास जमीन नहीं बेचना चाहती थी। इसी बात से नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दे डाला।

साढ़े सात बीघा जमीन पहले ही बिकवा दी थी
एसपी ने बताया कि सुरेंद्र पाल की सास सरस्वती के नाम नौ बीघा जमीन थी। आरोपी ने बीते 15 साल में तीन बार में साढ़े सात बीघा जमीन बिकवा डाली थी। शेष बची डेढ़ बीघा जमीन बेेचने के लिए सुरेंद्र लगातार सास पर दबाव बना रहा था। जमीन बेचने के लिए कई बार दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था। सुरेंद्र की पत्नी सुरसुता ने पांच समूहों से डेढ़ लाख रुपये का कर्जा ले रखा था। उसने खुद भी समूहों के खाते से पैसा निकलवाया था। करीब डेढ़ लाख का कर्ज हो चुका था। ऐसे में सुरेंद्र सास की शेष बची डेढ़ बीघा जमीन बिकवाकर कर्ज से छुटकारा पाना चाहता था।
विज्ञापन


हत्या के बाद चाट का ठेला लेकर गया था आरोपी
पुलिस के मुताबिक दो मई को आरोपी सुरेंद्र पाल सास और साली की हत्या करने के बाद घर से चाट का ठेला लेकर गया था। पुलिस के मुताबिक, उसने पहले से ही सास और साली की हत्या की योजना बना ली थी। दो मई को वह सुबह चाट का ठेला लेकर घर से नहीं गया। सुबह 11 से 12 बजे के बीच जब उसकी पत्नी व सास पड़ोस में कहीं गए थे, तभी उसने दिव्यांग साली पूनम की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी थी। 10-15 मिनट बाद जब पत्नी सुरसुता व सास सरस्वती घर के अंदर आए तो उसने सास की भी कमरे में ले जाकर गड़ासे से हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी के साथ मिलकर जमीन पर फैले खून को धुलने की कोशिश की। इसके बाद दोनों कपड़े बदलकर प्रसादपुर गांव में दोपहर में करीब 12 बजे चाट बेचने चले गए। वापस आकर लोगों को गुमराह कर घटना की सूचना 112 पर दी। अभियुक्त की निशानदेही पर खून से सने पैंट व शर्ट को भी पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें