फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दिव्यांग बच्चों ने खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
प्रमाण पत्र देकर छात्रा को सम्मानित करते प्रभारी डीएम अनिल कुमार सिंह-स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तीकरण के मौके पर समग्र शिक्षा माध्यमिक के तहत जनपद स्तरीय समेकित खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

धर्मसभा इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रभारी डीएम अनिल कुमार सिंह ने बच्चों से कहा कि आप सभी हीरो हैं। इसलिए अपने को किसी से कम न समझें। अपनी मेहनत और लगन के साथ पढ़कर अपने भविष्य को उज्जवल बनाएं। डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने प्रतियोगिता में शामिल बच्चों का मनोबल बढ़ाया। इस प्रतियोगिता में जनपद के समस्त विकास खंडों से आए दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें