फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कुर्सी की रार में सीधी तकरार... खुलेआम मारपीट, गाली-गलौज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के प्रबंध समिति के चुनाव में हुए बवाल में प्रशासन की चूक सामने आई है। भाजपा के दो खेमों में कई दिन से जारी जुबानी जंग को प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया, जबकि नामांकन की पूर्व संध्या पर भी गहमागहमी का माहौल बना था। भाजपा के कई विधायकों और जिलाध्यक्ष ने भी एडीएम से मुलाकात की थी।
विज्ञापन

कई वर्षों से गुपचुप होने वाला अर्बन कोऑपरेटिव बैंक का चुनाव इस बार अखाड़ा बन गया। गाली-गलौज, मारपीट, हंगामा और आरोप-प्रत्यारोप के तीर चले। नामांकन के समय हुए बवाल के बाद प्रशासन की तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं। बैंक के करीब साढ़े 12 हजार शेयर होल्डर हैं, जो अपने मत का प्रयोग करते हुए डेलीगेट और चेयरमैन चुनते हैं।
बुधवार से नामांकन शुरू होने थे। 10 को नामांकन वापसी, 11 को अंतिम सूची का प्रकाशन और चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाना था। इस बार की चुनाव प्रक्रिया अधिसूचना के बाद से ही सुर्खियों में आ गई। मंगलवार को माहौल और गर्म हो गया।
विज्ञापन

चस्पा की गई मतदाता सूची फाड़े जाने की सूचना मिलते ही सदर विधायक योगेश वर्मा बैंक पहुंचे और नाराजगी जताई। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने को कहा। इसके अलावा चुनावी प्रक्रिया रोकने के लिए सोशल मीडिया पर भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायकों के पत्र भी वायरल हुए।
विज्ञापन

चुनाव स्थगित करने की मांग की गई, लेकिन प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। बुधवार को आधी-अधूरी तैयारियों के बीच नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई।
ः विवाद की वजह से बैंक के समीप स्थित डॉन बास्को स्कूल में समय से पहले बच्चों की छुट्टी कर दी गई। श
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें