फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सड़क खोदकर छोड़ी, बारिश से बिगड़े हालात

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। जल जीवन मिशन शक्ति के तहत गांव में टंकियां बनाई गई हैं। गांव में इंटरलॉकिंग, खड़ंजा सड़क के बीच में खाई जैसा खोदकर पानी का पाइप डाला गया है। पाइप डालने के बाद उसे ऐसे ही मिट्टी खिसका कर छोड़ दिया गया है। बरसात होने के कारण हालात खराब हो गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने खोदे गए खड़ंजे और इंटरलॉकिंग को दुरुस्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। इस बारे में एनसीसी लिमिटेड के जेई हरिशंकर सिंह ने बताया कि संबंधित ठेकेदार को अवगत करा दिया गया है। जल निगम के अधिशासी अभियंता वाईके नीरज ने बताया कि अस्थाई ट्रीटमेंट कराया गया है, जो बरसात होने के कारण बैठ गया है। कनेक्शन होने के पश्चात पूर्ण रूप से ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें