होली के दिन सहकारी गन्ना विकास समिति में चोखा बाटी खाते किसान
- पिछले दो महीने से धरने पर बैठे हैं किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
गोला गोकर्णनाथ। होली पर जहां एक ओर घरों में लोगों ने भांति-भांति के पकवान खाए, वहीं सहकारी गन्ना विकास समिति में पिछले दो महीनों से धरने पर बैठे किसानों ने चोखा-बाटी खाकर होली मनाई।
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार दीक्षित ने बताया कि हम किसान रिकार्ड गन्ने का उत्पादन कर पूरे देश को मिठास पहुंचाने का काम करते हैं, लेकिन हमारे घरों में बकाया भुगतान न होने के कारण कड़वाहट घुली हुई है।
इस मौके पर हरी सिंह, धर्मेंद्र कुमार वर्मा, मनदीप सिंह, दुलीचंद वर्मा, बाल गोविंद वर्मा, सालिकराम वर्मा, खूबचंद गौतम, महेंद्र वर्मा, कृष्ण कुमार यादव, रामसनेही वर्मा, आशीष कुमार, अतुल कुमार बाजपेई आदि मौजूद रहे।