फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: धौरहरा स्टार इलेवन ने जीती ट्रॉफी

Sun, 25 Jun 2023 01:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। कस्बा धौरहरा के रामवाटिका धाम मैदान में चल रहे धौरहरा डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला धौरहरा स्टार इलेवन और चंदन इलेवन रमियाबेहड़ के बीच खेला गया। इसमें धौरहरा स्टार इलेवन ने चंदन इलेवन रमियाबेहड़ को 23 रनों से हराकर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

धौरहरा स्टार इलेवन के कप्तान अमित वर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 12 ओवरों में 162 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज श्रेयस ने धुआंधार 20 गेंदों में 47 रन बनाए। इसमें 4 चौके व 4 छक्के लगाए। अंकुर सिंह ने 13 गेंदों मे 17, बंटी ने पांच गेंदों 12, सोयब ने 15 गेंदों मे 37, धीरज ने 15 गेंदों में 23 और सद्दाम ने 4 गेंदों 14 रन बनाए।
वहीं, 163 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंदन इलेवन रमियाबेहड की टीम 12 ओवर में 139 रन ही बना सकी। बल्लेबाज नाजिम ने ताबड़तोड़ 23 गेंदों मे 48 रन बनाए, इनमें 5 छक्के शामिल हैं। अंकित ने 23, अरसू ने 16, खालिद ने 16 रन का योगदान दिया। धौरहरा स्टार इलेवन की तरफ से श्रेयस ने दो विकेट, अंकुर ने एक, बंटी ने एक सद्दाम ने एक विकेट लिया। इस तरह धौरहरा स्टार इलेवन ने 23 रन से फाइनल मुकाबले को जीत लिया।
विज्ञापन

शानदार बल्लेबाजी करने वाले श्रेयस को मैन ऑफ़ द मैच तथा टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बंटी को प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट चुना गया। विजेता टीम के कप्तान अमित वर्मा, उपकप्तान धीरू शुक्ला को नकद 31 हजार रुपये कमेटी की ओर से दिए गए।
वहीं, उपविजेता टीम के कप्तान चंदन को शिक्षा संघर्ष मोर्चा की ओर से 15 हजार रुपये की धनराशि दी गई। टूर्नामेंट के आयोजक जितेंद्र दीक्षित, पंकज नाग, योगेंद्र मिश्रा, रामबाबू शुक्ला, बालकृष्ण दीक्षित, शुभम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें